चीन पर और बढ़ाया जाएगा आयात शुल्क
22-Oct-2025 08:20 AM
चीन पर और बढ़ाया जाएगा आयात शुल्क
★ अमरीका के राष्ट्रपति ने कल कहा कि 1 नवम्बर से चीन के उत्पादों पर 155% आयात शुल्क लगाया जा सकता है। इस कदम से दोनों देशों के बीच बढ़ेगा तनाव जिसका असर कृषि जगत पर पड़ेगा।
★ अल्जीरिया ने बुधवार के लिए 50,000 टन सॉफ्ट गेहूं खरीद टेंडर किये जारी।
★ एशिया की एजंसी IKAR ने रशिया में 880 लाख टन गेहूं उत्पादन का दिया अनुमान। गत अनुमान से 5 लाख टन अधिक।
★ युक्रेन में शीतकालीन गेहूं की बिजाई 74% पहुंची।
★ यूरोपियन कमीशन के अनुसार यूरोपियन यूनियन देशों ने 1 जुलाई से 19 अक्टूबर तक 58.7 लाख टन गेहूं का किया निर्यात गत वर्ष की समान अवधि से 15.8% कम।
