चीन पर और बढ़ाया जाएगा आयात शुल्क

22-Oct-2025 08:22 AM

चीन पर और बढ़ाया जाएगा आयात शुल्क
★ अमरीका के राष्ट्रपति ने कल कहा कि 1 नवम्बर से चीन के उत्पादों पर 155% आयात शुल्क लगाया जा सकता है। इस कदम से दोनों देशों के बीच बढ़ेगा तनाव जिसका असर कृषि जगत पर पड़ेगा।
★ साउथ कोरिया की एजेंसी ने कल 67,000 टन मक्का का किया आयात।
★ अक्टूबर में ब्राजील ने 65.7 लाख टन मक्का निर्यात की। गत अनुमान से 1.1 लाख टन अधिक।
★ डाटा एग्रो के अनुसार ब्राजील में एथनोल उत्पादन 2026-27 में 3-3.5 बिलियन लीटर पहुँच सकता है।