छोटी इलायची-घटना का डर नहीं
21-Jan-2026 05:51 PM
नई दिल्ली। जानकारों का कहना है कि छोटी इलायची की वर्तमान कीमतों में मंदे की संभावना नहीं है। क्योंकि सीजन का अंत होने के कारण आगामी दिनों में नीलामी केन्द्रों पर आवक घटने के साथ-साथ क्वालिटी भी हल्की आनी शुरू हो जाएगी। जबकि नई फसल जुलाई-अगस्त माह में आएगी। अतः आगामी दिनों में छोटी इलायची के भाव तेज रहने की सम्भावना व्यक्त्त की जा रही है। आज उत्पादक केन्द्रों पर हुई कार्डमम प्लांटर्स एसोसिएशन संदमपारा नीलामी में 21251 किलो की आवक हुई है और 20628 किलो का व्यापार हुआ। नीलामी में अधिकतम भाव 2989 रुपए एवं एवरेज भाव 2445.50 रुपए बोले गये। दिल्ली बाजार में भाव पूर्व स्तर पर मजबूत रहे। MCX में भी जनवरी माह का वायदा 15 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
