डिमांड कम निकलने से कपास की कीमतों में गिरावट जारी
30-Jul-2024 09:50 AM
डिमांड कम निकलने से कपास की कीमतों में गिरावट जारी
★ बांग्लादेश से निर्यात मांग भी दंगों के कारण हो रही है प्रभावित।
★ पहले केवल बांग्लादेश से ही निर्यात मांग आ रही थी जो दंगों के कारण थमी, साथ ही घरेलू बाजारों में डिमांड भी कमजोर है।
★ CCI के पास करीब 20 लाख बेल्स कपास का स्टॉक उपलब्ध जो MSP पर ख़रीदा गया था।
★ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी कीमतों में देखी गयी भारी गिरावट।
★ आयात शुल्क लगाने के बाद आयातित कपास के भाव भारत में 5000-6000 रुपए प्रति कैंडी अधिक बैठ रहे हैं।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मौजूदा बिजाई आकड़े, मौसम, पिछला बकाया स्टॉक को देखें तो भविष्य में त्यौहारी मांग निकल सकती है व कपास की कीमतों में तेजी का बन सकता है माहौल।
★ एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्यों में कपास की बिजाई घटी उत्पादन कम आना स्वाभाविक परन्तु इस वर्ष कुछ क्षेत्रों में प्रति हेक्टेयर उत्पादकता अधिक आ सकती है क्योंकि मानसून समय पर आया था।
★ CAI द्वारा दिए गये आकड़ों को ध्यानपूर्वक देखें जो आपको पहले से ही भेजे जा चुके हैं।
★ CAI के अनुसार 2023-24 में भारत ने पहले 8 महीने में 26 लाख बेल्स कपास का किया निर्यात, 2022-23 से 68% अधिक।
★ CAI के अनुसार जून के अंत तक देश में 20 लाख बेल्स कपास का स्टॉक बच सकता है जो गत वर्ष 88.9 लाख बेल्स था। डिमांड 317 लाख बेल्स (गत वर्ष 311), सप्लाई 363 (गत वर्ष 355.4) लाख बेल्स रह सकती है। आयात 16 लाख बेल्स का दिया अनुमान।
★ कुल मिलाकर आगामी दिनों में कपास की कीमतों में सुधार देखने को मिल सकता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Cotton prices continue to fall due to low demand
★ Export demand from Bangladesh is also being affected due to riots.
★ Earlier, export demand was coming only from Bangladesh, which stopped due to riots, along with this, demand in domestic markets is also weak.
★ CCI has stock of about 20 lakh bales of cotton available which was bought at MSP.
★ A huge fall in prices was also seen in international markets.
★ After imposing import duty, the price of imported cotton is 5000-6000 rupees per candy higher in India.
★ I Grain India believes that if we look at the current sowing figures, weather, previous outstanding stock, then festive demand may come out in the future and an atmosphere of rise in cotton prices may be created.
★ Except one or two states, cotton sowing has decreased in most of the states, it is natural for the production to be low, but this year the productivity per hectare may be higher in some areas because the monsoon came on time.
★ Look carefully at the data given by CAI which has already been sent to you.
★ According to CAI, in 2023-24, India exported 26 lakh bales of cotton in the first 8 months, 68% more than 2022-23.
★ According to CAI, by the end of June, 20 lakh bales of cotton stock may remain in the country, which was 88.9 lakh bales last year. Demand may be 317 lakh bales (last year 311), supply may be 363 (last year 355.4) lakh bales. Import is estimated at 16 lakh bales.
★ Overall, cotton prices may see improvement in the coming days.
