एथनोल की जोरदार डिमांड के चलते पिछले तीन सीजन से जो भी मक्का बाजार में आई ऊंचे भावों पर बिकी\

12-Nov-2024 08:44 AM

एथनोल की जोरदार डिमांड के चलते पिछले तीन सीजन से जो भी मक्का बाजार में आई ऊंचे भावों पर बिकी\
★ खरीफ मक्का का भी यही हाल।
★ सरकारी आकड़ों के अनुसार खरीफ सीजन के दौरान हुआ मक्का का रिकॉर्ड (245.41 लाख टन) उत्पादन।
★ परन्तु उत्पादन बढ़ने बावजूद कीमतों में रही स्थिरता।
★ उससे पहले बिहार में भी मक्का फसल कैसे आई कैसे गयी पता नहीं चला।
★ ठीक इसी तरह खरीफ मक्का फसल भी मंडियों में हाथों-हाथ बिक रही है।
★ दिल्ली मक्का बिल्टी भाव 4 नवम्बर को उत्तर प्रदेश लाइन 2550/2600 रुपए व बिहार लाइन 2700 रुपए प्रति क्विंटल था 11 नवम्बर को भाव उत्तर प्रदेश लाइन 2600 रुपए व बिहार लाइन 2700 रुपए दर्ज किये गये।
★ आवक बढ़ने के बावजूद कीमतें इन्हीं भावों पर स्थिर।
★ कर्नाटक में देखा गया कीमतों पर दबाव, 4 नवम्बर को बैंगलोर मक्का 2550, देवेंगिरी 2450 रुपए थे जो अब घटकर क्रमशः 2430 व 2380 रुपए आ चुके हैं।
★ भुसावल मंडी में कल मक्का 2200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंची जो इस महीने 2150 के न्यूनतम स्तर पर थी।
★ बेगुसराई मक्का 2800 रुपए पर स्थिर।
★ अन्य मंडियों में भी यही स्थिति देखी गयी, कुल मिलाकर जो भी मक्का आई वह स्टॉकिस्ट द्वारा खरीदी गयी।
★ बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में अधिकतर गोदामों में मक्का फुल।
★ मक्का में तेजी आने का केवल एक ही मुख्य कारण एथनोल की जबरदस्त डिमांड।
★ भाव MSP से ऊंचे होने के कारण सरकारी खरीद भी न के बराबर यानी भविष्य में सरकार की मध्यस्थता कम रहेगी।
★ ब्राजील में मक्का बिजाई 72% पहुंची।