गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
21-Apr-2026 08:29 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ USDA के अनुसार 16 अप्रैल वाले सप्ताह में अमरीका से 5.2 लाख टन गेहूं का हुआ निर्यात जिसमें से फिलिपीन्स ने 96 हजार टन, मेक्सिको ने 91 हजार टन तथा इंडोनेशिया ने 57,800 टन खरीद की।
★ कुल निर्यात 215 लाख टन पहुंचा, गत वर्ष से 14% अधिक।
~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ कल सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख टन गेहूं निर्यात की मंजूरी दी, अब तक 50 लाख टन गेहूं निर्यात की मंजूरी मिल चुकी है।
★ कल गेहूं की कीमतों में चालू सीजन में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त देखी गयी।
★ गेहूं बाजारों में कल भाव मंदी से अचानक तेजी की और बढ़े। आज भी दिल्ली गेहूं का भाव ऊंचा खुलने की उम्मीद।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि इन भावों के बाद कीमतों को थोड़ा-बहुत रजिस्टेंस मिल सकता है। देखना होगा कि सरकारी खरीद कितनी पहुंचती है।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि खरीद 250 लाख टन में सिमट सकती है।
★ आई ग्रेन इंडिया द्वारा जल्द ही गेहूं की विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी।
