सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार

21-Apr-2026 08:25 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ USDA के अनुसार 16 अप्रैल वाले सप्ताह में अमरीका से 7.5 लाख टन सोया निर्यात इंस्पेक्शन की गयी। जिसमें चीन ने सबसे अधिक 4.46, इजिप्ट ने 1.17 तथा जापान ने 0.76 लाख टन खरीद की, यह खरीद गत वर्ष की समानअधि से 33% अधिक।
★ चालू सीजन में अभी तक सोया का कुल निर्यात 321.7 लाख टन पहुंचा, जो गत वर्ष से 25% कम है।
★ एग रूरल एजेंसी के अनुसार ब्राजील में गुरूवार तक सोया कटाई 92% पहुंची।
★ सफ्रास एंड मर्काडो के अनुसार ब्राजील में सोया उत्पादन 1781 लाख टन पहुंच सकता है जो गत वर्ष से 4 लाख टन अधिक।
~~~~~~~~~~~
घरेलू सोया बाजार
★ सोया की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े से विशेष तेजी-मंदी नहीं दिखी, बाजार सामान्य परन्तु कीमतें अभी भी अपेक्षाकृत कम।
★ विश्व में सोया के लगातार बढ़ते उत्पादन का असर सोया तेल पर पड़ रहा है।
★ अमरीका व ईरान के बीच चल रहा मौजूदा विवाद बढ़ा तो क्रूड तेल तथा गैस के भाव बढ़ सकते हैं जिसका असर सोया तेल व अन्य खाद्य तेलों पर पड़ेगा।