गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
30-Jan-2026 08:09 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आज सुबह जारी एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में गेहूं की बिक्री 5,58,201 मीट्रिक टन रही। यह पिछले सप्ताह की तुलना में कम रही, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 22.39 प्रतिशत अधिक थी। जापान 1,41,300 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि मेक्सिको को 96,800 मीट्रिक टन और नाइजीरिया को 90,500 मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया।
मासिक सेंसस ट्रेड डेटा के अनुसार नवंबर में गेहूं का कुल शिपमेंट 16.16 लाख मीट्रिक टन (59.4 मिलियन बुशल) रहा, जो नवंबर महीने के लिए पिछले पांच वर्षों का उच्चतम स्तर है।
यूरोपीय आयोग ने यूरोपीय संघ का गेहूं उत्पादन 134.2 मिलियन मीट्रिक टन आंका है, जो पिछले महीने के अनुमान से 0.2 मिलियन मीट्रिक टन कम है। अंतिम स्टॉक में 1.3 मिलियन मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की गई है, जबकि निर्यात अनुमान 1.5 मिलियन मीट्रिक टन घटाकर 29.5 मिलियन मीट्रिक टन कर दिया गया है।
