गेहूं बिजाई पिछड़ी

14-Nov-2024 11:38 AM

गेहूं बिजाई पिछड़ी
★ प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नवम्बर तक बिजाई गत वर्ष से 15.5% घटकर 41.3 लाख हेक्टेयर में पहुंची, गत वर्ष यह बिजाई 48.87 लाख हेक्टेयर में की गयी थी।
★ इस वर्ष सरकार ने 336.23 लाख हेक्टेयर बिजाई लक्ष्य और 1140 लाख टन उत्पादन लक्ष्य रखा।
★ खरीफ सीजन में बारिश लेट तक होने के कारण खरीफ फसलों की कटाई में हुआ विलम्ब व नमी की मात्रा अधिक होने से भी रबी फसलों की बिजाई लगभग सभी राज्यों में पिछड़ी।
★ मध्य प्रदेश में बिजाई 10.56 लाख हेक्टेयर पहुंची जो गत वर्ष 26.58 लाख हेक्टेयर थी।
★ उत्तर प्रदेश में इस वर्ष बिजाई लक्ष्य 101.12 लाख हेक्टेयर रखा गया।
★ 8 नवम्बर तक बिजाई 9.36 लाख हेक्टेयर पहुंची, गत वर्ष समानअवधि के दौरान बिजाई 9.31 लाख हेक्टेयर थी।
★ पंजाब में बिजाई 14.13 (गत वर्ष समानअवधि 8.31) लाख हेक्टेयर, हरियाणा 3.62 (गत वर्ष समानाअवधि 1.12), राजस्थान 1.92 (गत वर्ष समानअवधि 2.06) लाख हेक्टेयर पहुंची।
★ प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 नवम्बर तक हरियाणा में बिजाई 5 लाख हेक्टेयर व राजस्थान में 3 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची।
★ सीजन भर ऊंची कीमतों के कारण भविष्य में गेहूं बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी की उम्मीद।
★ 13 नवम्बर को दिल्ली गेहूं 3160 रुपए पर हुआ बंद।
★ जब तक भारत में लगातार 2 साल तक बम्पर उत्पादन नहीं होता स्टॉक की स्थिति नाजुक ही रहेगी।
★ हर साल मौसम की मार झेल रहे गेहूं में उत्पादन घटा और बाजार अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि सरकार की मंशा थी कि अधिक से अधिक मात्रा में प्राइवेट स्टॉकिस्ट माल निकालें वह पूरी हो चुकी हैं, प्राइवेट में भी अब गेहूं का स्टॉक घट रहा है।
★ समय आ चुका है कि अब सरकार को OMSS स्कीम की घोषणा करनी चाहिए।