गेहूं सरकारी खरीद की बदलती तस्वीर: पंजाब में निजी खरीद बढ़ी
06-May-2025 10:34 AM
गेहूं सरकारी खरीद की बदलती तस्वीर: पंजाब में निजी खरीद बढ़ी
★ 10 मार्च से शुरू हुई सरकारी खरीद प्रक्रिया में 4 मई तक केंद्र सरकार ने पंजाब से 111.9 लाख टन गेहूं खरीदा, जो पिछले साल इसी समय तक हुई 112.7 लाख टन की खरीद से थोड़ा कम है। पहली बार इस सीजन में सरकारी खरीद में गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण पिछले सीजन में आई तेजी और चालू सीजन में भाव अधिक होना है।
★ केवल पंजाब ही नहीं अन्य राज्यों में भी खरीद समीकरण बदल रहा है।
★ खरीद में गिरावट के पीछे निजी व्यापारियों और मिल मालिकों की जबरदस्त भागीदारी है।
★ 2 मई तक तो खरीद पिछले साल से भी ज्यादा थी, लेकिन फिर अचानक निजी क्षेत्र की तेज खरीद ने सरकारी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।
★ 2024-25 में पंजाब में गेहूं की भारी कमी देखने को मिली क्योंकि व्यापारी और मिल मालिक पहले से स्टॉक नहीं कर पाए थे। उन्हें उम्मीद थी कि एफसीआई इस बार भी खुले बाजार में बड़ी मात्रा में गेहूं बेचेगा, जैसा कि 2023-24 में 100 लाख टन किया गया था।
★ सरकार की साप्ताहिक बिक्री जरूरतों के मुकाबले कम पड़ी, तो मिलों को मजबूरी में रुपए 3,100 प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीदना पड़ा, जबकि आरक्षित मूल्य रुपए 2,300 था। हालात को संभालने के लिए अंत में सरकार ने पंजाब के लिए बिक्री की मात्रा में बड़ा इज़ाफा किया।
★ पंजाब जैसे राज्य में निजी खरीद बढ़ना बहुत ही चौकाने वाला है।
