गुजरात में मूंगफली की सरकारी खरीद 11 नवम्बर से शुरु
09-Nov-2024 02:37 PM
गुजरात में मूंगफली की सरकारी खरीद 11 नवम्बर से शुरु
★ राज्य के 160 से अधिक केन्द्रों पर 11 से होगी मूंगफली की खरीदी। राज्य सरकार 1,356 रुपये प्रति 20 किलो के भाव से मूंगफली खरीदी करेगी। MSP 6,783 रूपये/ क्विंटल की दर से।
★ राज्य में 3.33 लाख किसानों ने ऑनलाइन कराया रजिस्ट्रेशन। 10 नवंबर को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख।
★ गुजरात में मूंगफली का सबसे अधिक उत्पादन होता है।
★ अकेले गुजरात में ही दुनिया की 40 फीसदी मूंगफली का उत्पादन यहां होता है।
★ गुजरात में 20 लाख हेक्टेयर जमीन पर मूंगफली की खेती होती है, जहां से हर साल करीब 26 लाख टन मूंगफली का उत्पादन होता है।
★ गुजरात के सौराष्ट्र के जिलों जूनागढ़, राजकोट, अमरेली, जामनगर, भावनगर समेत साबरकांठा में मूंगफली की खेती सर्वाधिक की जाती है।
