GEMA ने उच्च एथनॉल ब्लेंडिंग के लिए नीति समर्थन की मांग की

04-Nov-2025 03:11 PM

GEMA ने उच्च एथनॉल ब्लेंडिंग के लिए नीति समर्थन की मांग की
★ ग्रेन एथनॉल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (GEMA) ने भारत सरकार से एथनॉल ब्लेंडिंग को और बढ़ाने का आग्रह किया है, जिससे किसानों की आय बढ़े, ग्रामीण रोजगार सृजित हों और कृषि मूल्य-शृंखलाएँ मजबूत हों।
★ GEMA के अध्यक्ष डॉ. C.K. जैन ने कहा 20% ब्लेंडिंग कार्यक्रम के तहत लगभग 200 लाख टन अनाज का उपयोग हो रहा है, जिससे छोटे और सीमांत किसान स्थिर बाजार और बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं।
~~~~~~
GEMA ने सरकार से सुझाव दिए हैं:
★ एथनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% करना
★ फ्लेक्सिबल फ्यूल व्हीकल (FFV) को बढ़ावा देना
★ सतत एवीएशन फ्यूल (SAF) के लिए शोध और व्यावसायिकरण तेज करना
★ डीजल में एथनॉल ब्लेंडिंग शुरू करना
★ अनाज आधारित एथनॉल इकाइयों के लिए नीति समर्थन सुनिश्चित करना
★ डॉ. जैन ने कहा, “मजबूत एथनॉल नीति न केवल आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाएगी, बल्कि लाखों अनाज उगाने वाले किसानों के लिए स्थायी समृद्धि भी सुनिश्चित करेगी।”