होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की उम्मीद बढ़ी

17-Jun-2026 06:11 PM

तेहरान। इजरायल के विरोध एवं असंतोष के बावजूद अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौता हो जाने से होर्मुज स्ट्रेट के खुलने तथा वहां से जहाजों की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

अमरीका ने कहा है कि अगले दो महीने (60 दिन) तक ईरान इस जल डमरू मध्य से आने-जाने वाले जहाजों से कोई टोल टैक्स वसूल नहीं करेगा और उसके बाद इस स्ट्रेट का संचालन ईरान तथा ओमान द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। ईरान भी इस शर्त पर सहमत हो।

भारत के लिए यह खबर काफी राहत देने वाली है क्योंकि होर्मुज का रास्ता अवरुद्ध होने से आयात-निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

पश्चिम एशिया भारतीय कृषि उत्पादों का महत्वपूर्ण बाजार है जबकि भारत वहां से पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं रासायनिक उर्वरकों का बड़े पैमाने पर आयात करता है। जल मार्ग खुलने से भारत को राहत मिलेगी।