News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नैफेड दलहन-तिलहन बिक्री टेंडर: सूत्र

17-Jun-2026 05:40 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: नैफेड दलहन-तिलहन बिक्री टेंडर: सूत्र
★ सूत्रों के अनुसार, बफर स्टॉक में रखे दलहन (चना व मसूर) तथा तिलहन (सोयाबीन) की बिक्री 22.06.2026 से शुरू हो सकती है।
★ बिक्री टेंडर में आवंटित मात्रा इस प्रकार बताई जा रही है —
• चना (रबी 2026) : 10,86,790.23 टन
• मसूर (रबी 2026) : 2,299.71 टन
• सोयाबीन : 28.50 टन
अर्थात कुल आवंटित मात्रा 10,89,118.44 टन बताई जा रही है।
★ आधिकारिक सर्कुलर जारी होने का इंतजार करें।
★ आगामी मौसम, अल नीनो के संभावित असर तथा बुवाई की गति को देखते हुए इस बार बिक्री टेंडर जल्द जारी किए जाने की चर्चा है।
★ सरकार के पास वर्तमान में करीब 43 लाख टन दलहनों का स्टॉक उपलब्ध बताया जा रहा है, जिसमें चना की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। यह बफर स्टॉक पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक माना जा रहा है।