इंडो-यूएस ट्रेड डील के बाद तिलहन बाजार में हलचल: चांदी की तरह लुढ़का बाजार
11-Feb-2026 10:33 AM
इंडो-यूएस ट्रेड डील के बाद तिलहन बाजार में हलचल: चांदी की तरह लुढ़का बाजार
सोयाबीन बाजार में हाहाकार, तेलों पर दबाव तेज
★ भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिकी सोयाबीन तेल और DDGS पर आयात शुल्क में कमी/छूट की सहमति के बाद घरेलू तिलहन ★ बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है।
~~~~~~~
सोयाबीन बाजार में “ब्लडबाथ”
★ घरेलू मंडियों में सोयाबीन के दाम लगातार दबाव में हैं। सस्ती आयातित सोयाओयल की संभावना से क्रशिंग मार्जिन कमजोर हुए।
प्लांट्स की खरीद धीमी। किसानों की बिकवाली बढ़ी।
★ मार्केट सर्कल में इसे साफ तौर पर “ब्लडबाथ” फेज कहा जा रहा है, क्योंकि तेल मिलों की मांग कमजोर, स्टॉक दबाव, वैश्विक सोया सप्लाई मजबूत और आयात नीति में नरमी है।
~~~~~
सोयाबीन मंडी भाव (MSP खरीफ 25 – ₹5,328/क्विंटल)
10 फरवरी 2026 (₹/क्विंटल)
अमरावती – ₹5,250
लातूर – ₹5,300
देवास – ₹5,400
कोटा – ₹5,300
~~
साप्ताहिक गिरावट
अमरावती – ₹400
लातूर – ₹325
देवास – ₹300
कोटा – ₹500
★ स्पष्ट है कि कई मंडियों में भाव MSP के आसपास या नीचे फिसल गए हैं।
★ सरकार ने बार-बार आशवासन दिया कि इससे किसानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, यह कहना कितना सही है उपरोक्त भाव बता रहे हैं।
