ईटीजी ने मोजाम्बिक के खिलाफ 12 करोड़ डॉलर का दावा ठोका
21-Oct-2024 04:42 PM
मापुतो । मिरसुई समर्थित कम्पनी- ईटीज कृषि जिंसों के कारोबार में संलग्न एक फर्म है जिसने मोजाम्बिक के खिलाफ एक आर्बिट्रेशन प्रक्रिया आरंभ करते हुए 12 करोड़ डॉलर से अधिक राशि का दावा थोक दिया है। इस सम्बन्ध में कम्पनी का कहना है कि उसकी परि सम्पत्तियों का आंकलन एवं विघटन करने में सरकार की भूमिका रही है।
कम्पनी के अनुसार उसने अपने स्तर से सरकार के साथ मामला सुलझाने के लिए अनेक बार गंभीर प्रयास किया लेकिन अब तक उसकी सारी कोशिशें बेकार या नाकाम साबित हुई।
कम्पनी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सरकार के साथ मामला सुलझाने की सारी कोशिशों के नाकाम होने के बाद उसके पास मोजाम्बिक सरकार के खिलाफ इन्वेस्टमेंट आर्बिट्रेशन शुरू करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। सरकार के हाथों उसे जो क्षति हुई उसकी रिकवरी के लिए यही एक रास्ता बचा हुआ था।
फिलहाल मोजाम्बिक के अटार्नी जनरल के कार्यालय की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है जबकि कम्पनी ने लंदन में आर्बिट्रेशन रिक्वेस्ट दायर किया है।
दरअसल यह मामला वर्ष 2022 में उस समय शुरू हुआ था जब भारतीय अधिकारियों ने ईटीजी के मोजाम्बिक स्थित प्रतिद्वंदी कम्पनी- रॉयल ग्रुप का एक कार्गो जब्त कर लिया था।
उस कार्गो (जहाज) पर जीएम उत्पाद के लदे होने का शक था जबकि भारत में जीएम उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। रॉयल ग्रुप ने इसके लिए ईटीजी कम्पनी के श्रमिकों को कसूरवार ठहराया और मजाम्बिक में कम्पनी के खिलाफ अदालती मामला शुरू किया।
कम्पनी ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि इस प्रकरण में इसका कोई हाथ नहीं है। लम्बे समय तक मामला अदालत में फंस रहा और जून में रॉयल ग्रुप के पक्ष में एक आदेश जारी हुआ था।
