कई राज्यों में गेहूं की फसल पर आंधी-वर्षा का असर
08-Apr-2026 07:26 PM
नई दिल्ली। व्हीट प्रोडक्ट्स प्रोमोशन सोसायटी के चेयरमैन का कहना है कि आंधी-वर्षा के प्रकोप से उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश में गेहूं के दाने कुछ क्षेत्रों में चमकहीन हो गए हैं और लगभग 10-20 प्रतिशत फसल क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।
तेज हवा के प्रवाह के साथ हुई बेमौसमी बारिश से उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के कई भागों में कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल को नुकसान होने की खबर मिल रही है।
आई ग्रेन इंडिया की डायरेक्टर- राहुल चौहान का कहना है कि आंधी-वर्षा का प्रकोप अभी जारी है इसलिए फसल को आगे और नुकसान होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। गेहूं की पैदावार एवं क्वालिटी पर इसका असर पड़ रहा है।
मार्च के दूसरे हाफ से ही नम मौसम आरंभ हो गया था और इस बार मानसून-पूर्व में गेहूं फसल की कटाई ही सबसे अंत में होती है।
कुछ राज्यों में मार्च में कटाई होनी थी मगर खराब मौसम के कारण इसकी गति बहुत धीमी रही। राहुल चौहान के अनुसार फसल की कटाई-तैयारी के समय मौसम प्रतिकूल होने से गेहूं के दाने बदरंग हो गए हैं और उसकी चमक पीली पड़ गई है। ऐसे गेहूं का भाव नीचे रह सकता है।
