कल अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार गिरावट के साथ बंद हुए
13-Nov-2024 08:15 AM
कल अंतर्राष्ट्रीय तेल तिलहन बाजार गिरावट के साथ बंद हुए
★ गत सप्ताह तक तेल-तिलहन बाजार में अच्छी तेजी का बना था माहौल परन्तु इस सप्ताह के शुरुआत से KLCE, CBOT व ICE बाजार में देखी गयी गिरावट।
★ अमरीका से 7 नवम्बर वाले सप्ताह में 22.78 लाख टन सोया निर्यात इंस्पेक्शन की गयी।
★ जिसमें से 15.88 लाख टन चीन, 1.74 लाख टन इजिप्ट व 1.54 लाख टन वियतनाम को निर्यात किया गया।
★ सीजन में अब तक कुल निर्यात 152.3 लाख टन पहुंचा गत वर्ष की समानअवधि से 6% अधिक।
★ ब्राजील से नवम्बर में 28 लाख टन सोया निर्यात होने की सम्भावना।
★ कई वर्षों के बाद अमरीका से गेहूं मक्का सोया का निर्यात बढ़ने लगा।
