कनाडा बाजार

19-Dec-2024 11:17 AM

कनाडा बाजार
मसूर
★ इस सप्ताह कीमतों में खास बदलाव नहीं। 
★ लाल मसूर की कीमतें स्थिर। कुछ बोलियां 35 सेंट प्रति पाउंड डिलीवर तक रहीं कहीं-कहीं  34-34.5 सेंट के दायरे में ऑफर मिल रहे हैं। 
★ बड़ी हरी मसूर की कीमतें थोड़ी नरम हो कर 60 सेंट प्रति पाउंड FOB फार्म बोली जा रही हैं। 
★ छोटी हरी मसूर की कीमतें भी 53-54 सेंट प्रति पाउंड पर स्थिर। 
★ नई फसल के बाजार शांत, अधिकांश खरीदार नए साल तक बोलियां का इंतज़ार कर रहे हैं। 
★ नई लाल मसूर के लिए शुरुआती संकेत 30, बड़ी हरी 47 और छोटी हरी मसूर के लिए 45  सेंट प्रति पाउंड के आसपास।
~~~~~~~~~~~~~
मटर
★ बाजार में स्थिरता, पुरानी हरी मटर जनवरी-फरवरी की मूवमेंट के लिए $16.50-$17 और पीली मटर की कीमत $10.50 प्रति बूसल FOB फार्म बोली जा रही है।
★ नई हरी मटर $12.00-$14.00 और पीली मटर की बोलियां नहीं लगी। 
★ सभी निर्यातकों को भारत सरकार के फैसले का इंतज़ार। 
~~~~~~~~~~~~~
काबुली चना
★ बाज़ारों में अस्थिरता का माहौल, जिसमें खरीदार सीमित मात्रा हो रही है।
★ पुरानी फसल के लिए बोलियां $0.40 प्रति पाउंड और नए फसल के लिए अभी तक कोई बोलियां सामने नहीं आई। 
★ कई खरीदार नए साल और अमेरिका द्वारा प्रस्तावित नए शुल्कों के संभावित प्रभावों का इंतजार कर रहे हैं। कनाडा के चना निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी लगभग 25% रहती है।