कनाडा बाजार- चना, मसूर और मटर बाजार अपडेट: सीमित तेजी, सप्लाई प्रेशर बरकरार (रुपयों में कीमतें)
23-Apr-2026 12:52 PM
कनाडा बाजार- चना, मसूर और मटर बाजार अपडेट: सीमित तेजी, सप्लाई प्रेशर बरकरार (रुपयों में कीमतें)
★ अंतरराष्ट्रीय दाल बाजार में फिलहाल संतुलित लेकिन दबाव वाली स्थिति बनी हुई है। अच्छी क्वालिटी के चने और चुनिंदा मसूर में मांग दिख रही है, जबकि मटर बाजार अब भी सुस्त बना हुआ है।
~~~~~~
काबुली चना
★ अच्छी क्वालिटी और बड़े दाने वाले चने की मांग बनी हुई है। मौजूदा कीमतें करीब $0.27–0.28 प्रति पाउंड (₹49–51/kg) फार्म पिकअप स्तर पर चल रही हैं। नई फसल के लिए भाव लगभग $0.26/lb (₹47/kg) बताए जा रहे हैं।
★ वैश्विक स्तर पर सप्लाई आरामदायक । कनाडा और अमेरिका में निम्न गुणवत्ता वाले चने का बड़ा स्टॉक अगले सीजन में भी कैरीओवर रहेगा, जिससे फीड मार्केट पर दबाव है। फीड ग्रेड चने की कीमतें $0.10–0.12/lb (₹18–22/kg) के आसपास हैं।
~~~~~~
मसूर
★ कुछ चुनिंदा क्वालिटी में मसूर में हल्का सुधार।
★ लाल मसूर स्पॉट कीमतें $0.25/lb से ऊपर (₹45–46/kg), जबकि कुछ क्षेत्रों में ₹46–47/kg तक डील्स हुई हैं। नई फसल ₹43–44/kg के आसपास।
★ छोटी हरी मसूर लगभग $0.19/lb (₹34–35/kg), जबकि कुछ सौदे ₹36/kg तक। नई फसल में #1 क्वालिटी के लिए ₹40/kg तक प्रीमियम देखा गया।
★ बड़ी हरी मसूर स्पॉट बाजार शांत, कीमतें ₹41–44/kg के बीच। नई फसल ₹45–46/kg पर ऑफर हो रही है।
~~~~~
मटर
★ इस साल अधिक बुवाई की उम्मीद से मटर बाजार सुस्त।
★ पीली मटर करीब $8.50/bushel (₹1,550 प्रति क्विंटल के आसपास), हरी मट $10/bushel (₹1,800–1,850/क्विंटल), लेकिन इस स्तर पर मांग कमजोर
★ नई पीली मटर ~$8.00/bu (₹1,450/qtl), हरी मटर ~$9.00/bu (₹1,650/qtl) और मैपल मटर: ~$11.00/bu (₹2,000/qtl) पर हो रहे हैं करिबर
★ वैश्विक दाल बाजार में अभी बड़ी तेजी के संकेत नहीं हैं, और सप्लाई की आरामदायक स्थिति कीमतों को सीमित दायरे में रखे हुए है।
