कनाडा और अमेरिका बाजार/ फसल रिपोर्ट: AAFC

20-Nov-2024 11:52 AM

कनाडा और अमेरिका बाजार/ फसल रिपोर्ट: AAFC
मसूर
★ 2024-25 में मसूर का उत्पादन लगभग 8 लाख टन (44%) बढ़कर 26 लाख टन होने का अनुमान। 
★ लाल मसूर उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में तेजी से बढ़कर 16 लाख टन, बड़ी हरी मसूर का दोगुना बढ़कर 7 लाख टन एवं अन्य प्रकार की मसूर का उत्पादन बढ़कर 3 लाख टन बताया गया।  
★ उत्पादन बढ़ने परन्तु पुराना स्टॉक कम होने से सप्लाई में 35% कम रहने की संभावना। 
★ निर्यात 21 लाख टन होने की उम्मीद। 
★ भारत, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात कनाडा के शीर्ष  आयातक देश रहे। 
★ बकाया स्टॉक का बढ़कर 4.8 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान।
★ औसत कीमत 15% घटकर $850/टन रहने की उम्मीद।
★ अक्टूबर में सस्कैचेवान में बड़ी हरी मसूर की ऑन-फार्म कीमत $165/टन और लाल मसूर की कीमत $65/टन बढ़ी।
★ बड़ी हरी मसूर की कीमत लाल मसूर की तुलना में अब तक $510/टन अधिक, जबकि 2023-24 में यह अंतर $785/टन था।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
अमेरिका
★ USDA के अनुसार, 2024-25 में अमेरिका में मसूर की बुवाई का क्षेत्र 2023-24 की तुलना में 71% बढ़ने का अनुमान। 
★ कम पैदावार के कारण अमेरिकी मसूर उत्पादन 2024-25 में 4.3 लाख टन रहने का अनुमान, 2023-24 की तुलना में 66% अधिक।