कनाडा और चीन के बीच डील का भारत पर असर

19-Jan-2026 10:53 AM

कनाडा और चीन के बीच डील का भारत पर असर
★ 1 मार्च से चीन, कनाडा से आयात होने वाले मटर और कैनोला मील पर लगाया गया 100% आयात शुल्क पूरी तरह खत्म करेगा। साथ ही कैनोला बीज पर आयात शुल्क को 85% से घटाकर 15% किया जाएगा।
★ इस फैसले से कनाडा के तिलहन और दलहन निर्यात को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है।
~~~~~~
भारत पर असर
मटर
★ पहले 100% आयात शुल्क लगाए जाने के कारण केवल भारत ही कनाडा के मटर का बड़ा खरीदार था, जिससे कनाडा मटर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी।
★ आयात शुल्क पूरी तरह हटाए जाने से अब कनाडा के लिए चीन का बाजार दोबारा खुल गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मटर की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा, भारत के लिए आयात पड़तल ऊंची बैठेगी और घरेलू बाजारों में मटर के दाम बढ़ने की संभावना है।
~~~~~~~~
कैनोला और कैनोला मील (खल)
★ कैनोला मील पर आयात शुल्क पूरी तरह हटाए जाने से चीन अब कनाडा से बड़ी मात्रा में आयात करेगा।
★ पहले भारी शुल्क के कारण भारत से सरसों खल का निर्यात चीन को अच्छी मात्रा में हो रहा था।
★ कनाडा का बाजार खुलने से अब भारतीय खल की मांग घट सकती है, जिससे भारत के निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
★ चीन से मजबूत मांग निकलने के कारण भारत में सरसों की क्रशिंग बढ़ी थी, जो आगे चलकर घट सकती है।
★ यह स्थिति भारत के लिए अच्छी खबर नहीं मानी जा रही है।
~~~~~~
कैनोला बीज
★ कैनोला बीज पर इस डील का भारत पर सीधा असर सीमित रहेगा, क्योंकि भारत से चीन को सरसों या कैनोला बीज का निर्यात नहीं होता। हालांकि, इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय तिलहन बाजारों में मजबूती आने की संभावना है।