कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
24-Feb-2026 08:19 AM
कपास अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आईसीई कॉटन वायदा सोमवार को 35 से 50 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि अग्रिम माह मार्च अनुबंध 53 अंक मजबूत रहा। कच्चा तेल वायदा 19 सेंट प्रति बैरल गिरकर 66.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.064 अंक गिरकर 97.665 पर रहा।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा IEEPA के तहत टैरिफ लगाने पर रोक के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10% सामान्य टैरिफ लगाने तथा बाद में इसे 15% तक बढ़ाने का संकेत दिया।
द सीम पर 20 फरवरी को 19,948 गांठ कपास की बिक्री हुई, जिसका औसत भाव 59.53 सेंट प्रति पाउंड रहा। कॉटलुक ए इंडेक्स शुक्रवार को 45 अंक बढ़कर 74.15 सेंट पर पहुंच गया। 19 फरवरी को आईसीई प्रमाणित कपास स्टॉक 1,19,457 गांठ पर स्थिर रहा। एडजस्टेड वर्ल्ड प्राइस गुरुवार दोपहर 66 अंक बढ़कर 50.05 सेंट प्रति पाउंड हो गया।
