कर्नाटक में दलहन बिजाई में भारी बढ़ोत्तरी

07-Aug-2024 09:55 AM

कर्नाटक में दलहन बिजाई में भारी बढ़ोत्तरी

★ धान, सोया, कपास व मक्का का एरिया भी बढ़ा। गन्ना और मूंगफली का घटा।

★ बिजाई से ठीक पहले जून में हुई बारिश से खेतों में नमी अच्छी थी जिसे देख बिजाई रफ़्तार बढ़ी।

★ राज्य में औसत से 32% अधिक बारिश हो चुकी है।

★ मक्का बिजाई जो गत वर्ष 13.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 15 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंची।

★ धान की बिजाई गत वर्ष के 3.34 लाख हेक्टेयर से उछलकर 4 लाख हेक्टेयर पहुंची।

★ तुवर की बिजाई 11.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 15.6 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।

★ प्रतिशत में सबसे अधिक बिजाई मूंग में बढ़ी। मूंग की बिजाई जो गत वर्ष 1.7 लाख हेक्टेयर थी से उछलकर 4.33 लाख हेक्टेयर पहुंची।

★ सोया की बिजाई जो गत वर्ष 3.92 लाख हेक्टेयर थी बढ़कर 4.21 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।

★ गन्ना बिजाई में मामूली गिरावट। कपास का एरिया 6.13 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 6.61 लाख हेक्टेयर पहुंचा।

★ मूंगफली की बिजाई गत वर्ष से मामूली घटकर 2.62 लाख हेक्टेयर पहुंची।

★ कुल मिलाकर कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों के बाद खरीफ फसलों की अच्छी बिजाई की गयी।

★ सभी जिलों में मौसम फसल के अनुकूल, प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Huge increase in sowing of pulses in Karnataka

★ Area under paddy, soya, cotton and maize also increased. Sugarcane and groundnut decreased.

★ Due to rain in June just before sowing, the fields had good moisture, due to which the pace of sowing increased.

★ The state has received 32% more rainfall than the average.

★ Maize sowing, which was 13.5 lakh hectares last year, increased to around 15 lakh hectares.

★ Paddy sowing jumped from 3.34 lakh hectares last year to 4 lakh hectares.

★ Tuvar sowing increased from 11.5 lakh hectares to 15.6 lakh hectares.

★ The highest increase in sowing in percentage was in moong. Moong sowing jumped from 1.7 lakh hectares last year to 4.33 lakh hectares.

★ Soya sowing which was 3.92 lakh hectare last year increased to 4.21 lakh hectare.

★ Slight decline in sugarcane sowing. Area under cotton increased from 6.13 lakh hectare to 6.61 lakh hectare.

★ Sowing under groundnut decreased slightly from last year to 2.62 lakh hectare.

★ Overall, good sowing of Kharif crops was done in Karnataka after last three years.

★ Weather is favourable for crops in all districts, productivity per hectare expected to increase.