केंद्रीय पूल में चावल का रिकॉर्ड स्टॉक उपलब्ध

12-Aug-2024 10:44 AM

केंद्रीय पूल में चावल का रिकॉर्ड स्टॉक उपलब्ध

★ 1 अगस्त 2024 को केंद्रीय पूल में चावल का स्टॉक 454.8 लाख टन था अक्टूबर के बफर स्टॉक सीमा 102.5 लाख टन से कई गुना अधिक। इस स्टॉक में 127.3 लाख टन मिलिंग के लिए गया चावल शामिल नहीं। 

★ देश में खरीफ 2024 के दौरान अच्छी बिजाई दर्ज की गई, उत्तर भारत के अलावा अन्य हिस्सों में हुए अच्छी बारिश। 

★ खरीफ 2024 में चावल उत्पादन 600 लाख टन और पूरे सीजन में 1,360 लाख टन पहुंचने की उम्मीद।

★ जुलाई के अंत तक हरियाणा में बारिश औसत से 43 और पंजाब में 45% कमज़ोर।

★ अगस्त में हरियाणा में अच्छी बारिश दर्ज की गई, परन्तु पंजाब में अच्छी नहीं रही। 

★ पिछले  सीजन में उत्पादन सामान्य रहा, निर्यात प्रतिबंधित किये जाने के बाद, देश में चावल की पर्याप्त उपलब्धता। 

★ वित्त वर्ष 2023-24 में चावल निर्यात 111.1 लाख टन पहुंचा जो 2022-23 में 178.6 लाख टन था। 

★ पर्याप्त स्टॉक को देख सरकार को चावल निर्यात पुनः पहले की तरह खोलना चाहिए। 

★ OMSS के तहत चावल की बिक्री शुरू करनी चाहिए।  भारत चावल के तहत बिक्री बढ़ाई जानी चाहिए। PDS के तहत चावल के अधिक आवंटन पर करना चाहिए विचार।  एथनोल में टूटे चावल के इस्तेमाल से साथ-साथ डी-ओइल्ड राइस ब्रान का निर्यात खोलना चाहिए। 

★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि नई फसल की आवक के दौरान उपरोक्त पॉइंट पर कदम उठाया जा सकता है। 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Record stock of rice available in central pool

★ On August 1, 2024, the stock of rice in the central pool was 454.8 lakh tonnes, many times more than the October buffer stock limit of 102.5 lakh tonnes. This stock does not include 127.3 lakh tonnes of rice sent for milling.

★ Good sowing was recorded in the country during Kharif 2024, good rains were received in other parts apart from North India.

★ Rice production is expected to reach 600 lakh tonnes in Kharif 2024 and 1,360 lakh tonnes in the entire season.

★ By the end of July, rainfall in Haryana was 43% below average and 45% weak in Punjab.

★ Good rains were recorded in Haryana in August, but not good in Punjab.

★ Production remained normal in the last season, after exports were banned, adequate availability of rice in the country. ★ Rice exports reached 111.1 lakh tonnes in the financial year 2023-24 as against 178.6 lakh tonnes in 2022-23.

★ Seeing the sufficient stock, the government should reopen rice exports as before.

★ Rice sales should be started under OMSS. Sales should be increased under Bharat Rice. More allocation of rice should be considered under PDS. Export of de-oiled rice bran should be opened along with the use of broken rice in ethanol.

★ I-Grain India believes that steps can be taken on the above points during the arrival of the new crop.