खरीफ 2024 सीजन के दौरान उड़द का उत्पादन 10 सालों के निम्न स्तर पर

12-Nov-2024 09:21 AM

खरीफ 2024 सीजन के दौरान उड़द का उत्पादन 10 सालों के निम्न स्तर पर
★ पहले अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार खरीफ 2024 में उत्पादन 12.1 लाख टन में सिमटने के आकड़े दिए गये।
★ 2014-15 से 2024-25 तक भारत में खरीफ उड़द का उत्पादन न्यूनतम 12.5 (खरीफ 2015) व अधिकतम 27.5 (खरीफ 2017) लाख टन हुआ था।
★ खरीफ 2024-25 में उत्पादन क्षेत्रफल में देखी गयी गिरावट। यानी किसानों ने खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के किसानों ने तुवर को दी प्राथमिकता।
★ भारती एग्री को प्राप्त एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर तक 4.6 लाख टन उड़द का हुआ आयात जो गत वर्ष 3.21 लाख टन था। इन 7 महीनों में गत वर्ष की समानअवधि से उड़द का आयात 1.4 लाख टन अधिक पहुंचा।
★ चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर तक आयात 4.6 लाख टन रहा जो वित्त वर्ष 2020-21 में 3.44, 2019-20 में 3.12 लाख टन था।
★ 2023-24 में 6.24, 2022-23 में 5.4 व 2021-22 में 6.11 लाख टन उड़द आयात किया गया।
★ उत्पादन घटने के कारण विदेशों से बड़ी मात्रा में भविष्य में हो सकता है उड़द आयात।
★ म्यांमार में उड़द की बिजाई गत वर्ष से अधिक होने की प्रबल सम्भावना, फ़िलहाल उत्पादन के बारे में कहना जल्दबाजी होगा।
★ अक्टूबर में 56,053 टन उड़द आयात संभावित जो सितम्बर में 0.83 लाख टन थी।
★ अक्टूबर में म्यांमार से 46,425 व ब्राजील से 9,629 टन उड़द का हुआ आयात।
★ OATA, म्यांमार के अनुसार जनवरी से अक्टूबर तक 7.77 लाख टन यानी प्रति माह 774.3 टन आयात किया गया हालाँकि अक्टूबर में म्यांमार से आयात घटा। उत्पादन को देख म्यांमार निर्यातक बढ़ा सकते हैं भाव।
★ 11 नवम्बर को मुंबई उड़द FAQ 8650 व चेन्नई FAQ 8450 व SQ 9200 रुपए दर्ज किये गये।
★ बर्मा उड़द FAQ जो 4 नवम्बर को 1005$ व SQ 1100$ थी 11 नवम्बर को घटकर क्रमशः 975 व 1070$/टन पर आये।