खरीफ फसलों की बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी

13-Aug-2024 09:00 AM

खरीफ फसलों की बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी
★ धान का एरिया गत वर्ष से 4.2% बढ़ा, गत वर्ष अलनीनो के कारण बिजाई कमजोर रही थी।
★ कपास, बाजरा व उड़द का एरिया घटा जबकि तुवर, गन्ना, तिलहन का घटा।
★ 9 अगस्त तक खरीफ फसलों की सकल बिजाई 980 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची, गत वर्ष से 1.4% अधिक, समय पर मानसून आने से बढ़ी रफ़्तार।
★ खरीफ फसलों की प्रमुख फसल धान की बिजाई 331 लाख हेक्टेयर के पार, गत वर्ष से 4.3% अधिक।
★ तुवर की बिजाई गत वर्ष से 11% के उछाल के बाद 44.57 लाख हेक्टेयर, मूंग की 10% बढ़कर 32.78 लाख हेक्टेयर पहुंची, उड़द की 4% घटकर 27.76 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ मौसम फ़िलहाल सभी दलहन फसलों के अनुकूल, उत्पादकता बढ़ने की प्रबल सम्भावना। चाहे उड़द का एरिया घटा हो परन्तु उत्पादन अधिक रह सकता है।
★ मक्का की बिजाई गत वर्ष से 8% उछलकर 85.17 लाख हेक्टेयर पहुंची, अन्य मोटे अनाज की बिजाई घटी।
★ बाजरा की बिजाई गत वर्ष 68.81 लाख हेक्टेयर थी इस वर्ष घटकर 65.7 लाख हेक्टेयर, ज्वार की मामूली बढ़कर 14 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ कपास की बिजाई गत वर्ष से 9% घटकर 110.5 लाख हेक्टेयर में पहुंची।
★ सोया बिजाई का सामान्य एरिया 123 लाख हेक्टेयर रहता है इस वर्ष बिजाईबढ़कर 124.7 लाख हेक्टेयर पहुंची। मूंगफली बिजाई 8% बढ़कर 45.42 लाख हेक्टेयर में पहुंची।
★ चालू सीजन में भविष्य में सोया की कीमतों में विशेष सुधार की उम्मीद कम, किसानों को औने-पौने भावों पर बेचना होगा माल बढ़ सकती है सोया की सरकारी खरीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Good increase in sowing of Kharif crops
★ Area of ​​paddy increased by 4.2% from last year, last year sowing was weak due to El Niño.
★ Area of ​​cotton, millet and black gram decreased while that of pigeon pea, sugarcane and oilseeds decreased.
★ Till 9th ​​August, gross sowing of Kharif crops crossed 980 lakh hectares, 1.4% more than last year, pace increased due to timely arrival of monsoon.
★ Sowing of paddy, the main crop of Kharif crops, crossed 331 lakh hectares, 4.3% more than last year.
★ Sowing of pigeon pea increased by 11% from last year to 44.57 lakh hectares, moong increased by 10% to 32.78 lakh hectares, black gram decreased by 4% to 27.76 lakh hectares.
★ Weather is favorable for all pulse crops at present, there is a strong possibility of increase in productivity. Even though the area of ​​urad has decreased, production can remain high.
★ Maize sowing jumped 8% from last year to 85.17 lakh hectares, sowing of other coarse grains decreased.
★ Bajra sowing was 68.81 lakh hectares last year, this year it decreased to 65.7 lakh hectares, sorghum recorded a slight increase of 14 lakh hectares.
★ Cotton sowing decreased 9% from last year to 110.5 lakh hectares.
★ Normal area of ​​soybean sowing is 123 lakh hectares, this year sowing increased to 124.7 lakh hectares. Peanut sowing increased 8% to 45.42 lakh hectares.
★ There is little hope of any significant improvement in soybean prices in the current season, farmers will have to sell the goods at throw-away prices; government purchase of soybean may increase.