खरीफ फसलों की बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी
13-Aug-2024 10:19 AM
खरीफ फसलों की बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी
★ धान का एरिया गत वर्ष से 4.2% बढ़ा, गत वर्ष अलनीनो के कारण बिजाई कमजोर रही थी।
★ कपास, बाजरा व उड़द का एरिया घटा जबकि तुवर, गन्ना, तिलहन का घटा।
★ 9 अगस्त तक खरीफ फसलों की सकल बिजाई 980 लाख हेक्टेयर के पार पहुंची, गत वर्ष से 1.4% अधिक, समय पर मानसून आने से बढ़ी रफ़्तार।
★ खरीफ फसलों की प्रमुख फसल धान की बिजाई 331 लाख हेक्टेयर के पार, गत वर्ष से 4.3% अधिक।
★ तुवर की बिजाई गत वर्ष से 11% के उछाल के बाद 44.57 लाख हेक्टेयर, मूंग की 10% बढ़कर 32.78 लाख हेक्टेयर पहुंची, उड़द की 4% घटकर 27.76 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ मौसम फ़िलहाल सभी दलहन फसलों के अनुकूल, उत्पादकता बढ़ने की प्रबल सम्भावना। चाहे उड़द का एरिया घटा हो परन्तु उत्पादन अधिक रह सकता है।
★ मक्का की बिजाई गत वर्ष से 8% उछलकर 85.17 लाख हेक्टेयर पहुंची, अन्य मोटे अनाज की बिजाई घटी।
★ बाजरा की बिजाई गत वर्ष 68.81 लाख हेक्टेयर थी इस वर्ष घटकर 65.7 लाख हेक्टेयर, ज्वार की मामूली बढ़कर 14 लाख हेक्टेयर में दर्ज की गयी।
★ कपास की बिजाई गत वर्ष से 9% घटकर 110.5 लाख हेक्टेयर में पहुंची।
★ सोया बिजाई का सामान्य एरिया 123 लाख हेक्टेयर रहता है इस वर्ष बिजाईबढ़कर 124.7 लाख हेक्टेयर पहुंची। मूंगफली बिजाई 8% बढ़कर 45.42 लाख हेक्टेयर में पहुंची।
★ चालू सीजन में भविष्य में सोया की कीमतों में विशेष सुधार की उम्मीद कम, किसानों को औने-पौने भावों पर बेचना होगा माल बढ़ सकती है सोया की सरकारी खरीद।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ महाराष्ट्र में खरीफ फसलों की बिजाई समाप्ति की ओर, एरिया लक्ष्य का 98% पहुंची।
★ कपास, मूंगफली, मूंग, तुवर, उड़द, सोया, मक्का व मिल्लेट्स की बिजाई पूरी। कुछ क्षेत्रों में मूंग, उड़द, सोया में फूल लगने शुरू।
★ जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हो पायी थी वहां धान व मिल्लेट्स की दोबारा बिजाई हो रही है।
★ कोंकण, पुणे, कोल्हापुर, छत्रपति साम्भाजी नगर में फसलों को पहुंचा नुकसान।
★ मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 5 अगस्त तक राज्यों में हुई अच्छी बारिश।
★ शुरूआती सर्वे के अनुसार 2 अगस्त तक करीब 1.14 लाख हेक्टेयर का एरिया हुआ प्रभावित, 500 हेक्टेयर पूरी तरह खराब।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ गुजरात में खरीफ फसलों की बिजाई अंतिम पढाव पर, कुल बिजाई 77 लाख हेक्टेयर के पार जो गत वर्ष 80.42 लाख हेक्टेयर थी।
★ धान, बाजरा, मूंग, मोठ, तिल, अरंडी, कपास का एरिया घटा, सबसे अधिक गिरावट कपास में देखी गयी बिजाई 23.5 लाख हेक्टेयर में पहुंची जो गत वर्ष 26.76 लाख हेक्टेयर थी।
★ मक्का की बिजाई मामूली बढ़कर 2.84 लाख हेक्टेयर पहुंची। मूंगफली की बिजाई गत वर्ष के 16.33 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 19 लाख हेक्टेयर के पार।
★ सोया की बिजाई 30 हजार हेक्टेयर बढ़कर 3 लाख हेक्टेयर के करीब पहुंची।
★ ऊंची कीमतों को देख तुवर की बिजाई 2.13 लाख हेक्टेयर पहुंची, जो गत वर्ष 1.95 लाख हेक्टेयर थी।
★ मूंग की बिजाई 10 हजार हेक्टेयर व मोठ की 1 हजार हेक्टेयर घटी परन्तु उड़द की 3 हजार हेक्टेयर बढ़ी।
★ अरंडी की बिजाई गत वर्ष से आधी होकर 2.43 लाख हेक्टेयर दर्ज की गयी।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Good increase in sowing of Kharif crops
★ Area of paddy increased by 4.2% from last year, last year sowing was weak due to El Niño.
★ Area of cotton, millet and black gram decreased while that of pigeon pea, sugarcane and oilseeds decreased.
★ Till 9th August, gross sowing of Kharif crops crossed 980 lakh hectares, 1.4% more than last year, pace increased due to timely arrival of monsoon.
★ Sowing of paddy, the main crop of Kharif crops, crossed 331 lakh hectares, 4.3% more than last year.
★ Sowing of pigeon pea increased by 11% from last year to 44.57 lakh hectares, moong increased by 10% to 32.78 lakh hectares, black gram decreased by 4% to 27.76 lakh hectares.
★ Weather is favorable for all pulse crops at present, there is a strong possibility of increase in productivity. Even though the area of urad has decreased, production can remain high.
★ Maize sowing jumped 8% from last year to 85.17 lakh hectares, sowing of other coarse grains decreased.
★ Bajra sowing was 68.81 lakh hectares last year, this year it decreased to 65.7 lakh hectares, sorghum recorded a slight increase of 14 lakh hectares.
★ Cotton sowing decreased 9% from last year to 110.5 lakh hectares.
★ Normal area of soybean sowing is 123 lakh hectares, this year sowing increased to 124.7 lakh hectares. Peanut sowing increased 8% to 45.42 lakh hectares.
★ There is little hope of any significant improvement in soybean prices in the current season, farmers will have to sell the goods at throw-away prices; government purchase of soybean may increase.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Sowing of Kharif crops in Maharashtra nears completion, area target reached 98%.
★ Sowing of cotton, groundnut, green gram, tuvar, urad, soya, maize and millets completed. Flowering has started in green gram, urad and soya in some areas.
★ Paddy and millets are being sown again in areas where it did not rain.
★ Crops damaged in Konkan, Pune, Kolhapur and Chhatrapati Sambhaji Nagar.
★ According to the Meteorological Department, good rains occurred in the states from 1 June to 5 August.
★ According to the initial survey, about 1.14 lakh hectares of area was affected till 2 August, 500 hectares completely damaged.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
★ Sowing of Kharif crops in Gujarat is in its final stage, total sowing has crossed 77 lakh hectares which was 80.42 lakh hectares last year.
★ Area of paddy, millet, green gram, moth, sesame, castor, cotton has decreased, the maximum decline was seen in cotton, sowing reached 23.5 lakh hectares which was 26.76 lakh hectares last year.
★ Sowing of maize increased marginally and reached 2.84 lakh hectares. Sowing of groundnut increased from 16.33 lakh hectares last year to cross 19 lakh hectares.
★ Soya sowing increased by 30 thousand hectares and reached close to 3 lakh hectares.
★ Seeing the high prices, sowing of tur reached 2.13 lakh hectares, which was 1.95 lakh hectares last year.
★ Sowing of green gram decreased by 10 thousand hectares and moth by 1 thousand hectares but black gram increased by 3 thousand hectares.
★ Sowing of castor was recorded at 2.43 lakh hectares, halving from last year.
