खाद्य और सार्वजानिक मंत्रालय द्वारा दी गई चीनी उधोग की जानकारी

01-Jan-2026 12:14 PM

खाद्य और सार्वजानिक मंत्रालय द्वारा दी गई चीनी उधोग की जानकारी
★ चीनी सत्र 2024–25 में देश में 534 चीनी मिलें संचालित थीं। गन्ने का औसत वार्षिक उत्पादन बढ़कर लगभग 4500–5000 लाख मीट्रिक टन पहुंचा, लगभग 260–300 लाख टन  चीनी के उत्पादन में किया गया, 30–40 LMT चीनी को इथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्ट किया गया।
★ किसानों जा लगभग 99.9% गन्ना बकाया का भुगतान किया जा चुका है। पिछले चीनी सत्र 2024–25 (अक्टूबर–सितंबर) में देय ₹1,02,687 करोड़ के मुकाबले लगभग ₹1,00,501 करोड़ का भुगतान किया गया है और केवल ₹2,186 करोड़ का भुगतान शेष है। इस प्रकार, किसानों को लगभग 98% गन्ना बकाया का भुगतान हो चुका है।
★ ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ावा देने, पारदर्शिता लाने तथा चीनी मिलों एवं इथेनॉल उद्योग से संबंधित सभी आवश्यक आंकड़ों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) पर एक समर्पित मॉड्यूल विकसित किया गया। इसके साथ ही, मासिक जानकारी को भी डिजिटल रूप में परिवर्तित किया गया है और लगभग 535 चीनी मिलें नियमित रूप से मासिक आधार पर यह विवरण दाखिल कर रही हैं।