URS का शोर, आंकड़ों में कमजोर: 28 अप्रैल 2026 तक खरीद आंकड़ों के अनुसार
30-Apr-2026 01:04 PM
URS का शोर, आंकड़ों में कमजोर: 28 अप्रैल 2026 तक खरीद आंकड़ों के अनुसार
★ देश में URS गेहूं को लेकर बनी आशंकाएं आंकड़ों में कमजोर साबित हो रही हैं।
★ कुल गेहूं खरीद 212.09 लाख टन पहुंची, जिसमें से केवल 10.85 लाख टन (करीब 5%) URS और 201.2 लाख टन (95%) FAQ गुणवत्ता का है।
~~~~~
पंजाब-हरियाणा: गुणवत्ता मजबूत, URS नगण्य
★ पंजाब में 103.4 लाख टन खरीद (लक्ष्य 122), जिसमें URS मात्र 1.68 लाख टन (~2%)।
★ हरियाणा ने 72 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 74.26 लाख टन खरीद की, पूरी तरह FAQ; URS शून्य।
★ आंकड़ों को देख लगता है कि मुख्य खरीद राज्यों में गुणवत्ता को लेकर कोई बड़ा संकट नहीं।
~~~~~~
उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश: खरीद लक्ष्य से काफी पीछे
★ उत्तर प्रदेश में 25 लाख टन लक्ष्य के मुकाबले केवल 6.1 लाख टन की खरीद हुई, जिसमें URS की मात्रा 1.62 लाख टन (~32%) रही।
★ मध्य प्रदेश में 100 लाख टन लक्ष्य के मुकाबले 19.3 लाख टन खरीद पहुंची, पूरा का पूरा गेहूं FAQ रहा और URS शून्य। MP में बोनस देने के बाद भी खरीद रफ्तार धीमी।
★ इन राज्यों में समस्या गुणवत्ता से ज्यादा कमजोर खरीद की है।
~~~~~~
राजस्थान: URS का सबसे ज्यादा असर
★ 23.5 लाख टन लक्ष्य में से 8.54 लाख टन खरीद। इसमें 7.54 लाख टन URS (~88%) और केवल 1 लाख टन FAQ खरीदा गया।
★ URS का प्रभाव राजस्थान में अधिक।
★ MSP पर दिए गए सबसे अधिक बोनस के बावजूद खरीद सीमित।
~~~~~~~
पिछले साल से तुलना (28 अप्रैल तक)
★ पंजाब: 95.15 बढ़कर 103.4 लाख टन
★ हरियाणा: 63.7 उछलकर 74.26 लाख टन
★ उत्तर प्रदेश: 7 घटकर 6.1 लाख टन
★ मध्य प्रदेश: 63.88 तेज गिरावट के बाद 19.3 लाख टन
★ राजस्थान: 10.6 हल्की गिरावट के बाद 8.54 लाख टन
~~~~~~~
आंकड़ों के अनुसार
★ URS गेहूं को लेकर बना हाइप राष्ट्रीय स्तर पर सही साबित नहीं हुआ।
★ सबसे बड़ी चिंता अब गुणवत्ता नहीं, बल्कि कई राज्यों में कमजोर खरीद है।
★ खरीद इस समय मध्य चरण में चल रही है और आगामी 15 दिनों में पीक पर रहेगी और 15 मई के बाद घट सकती है।
★ पंजाब और हरियाणा में खरीद लक्ष्य से अधिक होने की उम्मीद।
★ कुल मिलाकर URS की खरीद उतनी नहीं हो रही जिसकी कल्पना की गई थी।
~~~~
पिछला URS गेहूं का स्टॉक
★ 1 अप्रैल 2021 में केंद्रीय पूल में सीजन 2019-20 में URS का ओपनिंग स्टॉक 26.45 लाख टन और 2020-21 सीजन का 126 लाख टन था।
