खाद्य तेल तिलहनों में कीमतें बढ़ने की प्रबल संभावनाएं
05-Nov-2025 01:54 PM
खाद्य तेल तिलहनों में कीमतें बढ़ने की प्रबल संभावनाएं
★ दिवाली के बाद आम तौर पर मांग में सुस्ती रहती है, लेकिन अब आगामी शादी के सीजन से तेलों की मांग में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
★ देश में सोयाबीन का उत्पादन पिछले वर्ष करीब 10–15 लाख टन कम और कुल उत्पादन 95 लाख टन से नीचे रह सकता है।
★ नवंबर-दिसंबर से मांग मजबूत रहने की संभावना है, जो मार्च तक जारी रह सकती है। यह खरीदारों के लिए एक अवसर माना जा रहा है।
★ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाम ऑयल का उत्पादन 30 लाख टन और सोया ऑयल का 10 लाख टन बढ़ा है, लेकिन यूक्रेन और रूस में जारी समस्याओं के कारण सूरजमुखी तेल की कीमतें ऊंची।
★ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल के भाव 50 डॉलर घटकर लगभग 1,120 डॉलर, सोया ऑयल 1,120–1,160 डॉलर और सन आयल 1,350 डॉलर प्रति टन पर हैं।
★ सन आयल के महंगा होने से उसके आयात में कमी और सोया ऑयल की मांग में वृद्धि की उम्मीद। वर्तमान में सन आयल और सोया ऑयल के बीच लगभग 200 डॉलर का अंतर है, जो सोया ऑयल के पक्ष में मांग बढ़ा सकता है।
★ मध्य प्रदेश में सरकार भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीद कर रही है।
★ सोयाबीन की कीमतें अभी निचले स्तर पर हैं और आगे बढ़ने की संभावना है। जल्द ही दाम एमएसपी स्तर तक पहुंच सकते हैं। नई फसल का भंडारण बढ़ रहा है, जिससे आपूर्ति घट सकती है और कीमतों को सहारा मिलेगा।
★ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता भी अहम रहेगा। यदि चीन अमेरिकी सोया की खरीद बढ़ाता है, तो इसका असर वैश्विक दामों पर पड़ेगा।
★ सरसों तेल की खपत अब बढ़ने की संभावना है, क्योंकि सामान्य तौर पर सर्दियों में मांग तेज होती है।
★ फिलहाल कीमतें स्थिर हैं लेकिन आने वाले समय में बढ़ोतरी की संभावना है।
★ कीमतें बढ़ने पर भी सरकार के दखल की संभावना कम है, क्योंकि मौजूदा स्तर अभी भी अपेक्षाकृत कम हैं और किसानों को सरकारी समर्थन योजनाओं से फायदा मिल रहा है।
★ कुल मिलाकर, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों के आधार पर खाद्य तेल बाजार में आने वाले महीनों में मजबूती की संभावना है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
