मूंगफली: खरीफ 2024 में रिकॉर्ड 103.6 लाख टन दिया गया पहला अग्रिम उत्पादन अनुमान
12-Nov-2024 10:55 AM
मूंगफली: खरीफ 2024 में रिकॉर्ड 103.6 लाख टन दिया गया पहला अग्रिम उत्पादन अनुमान
★ खरीफ 2014-15 से 2024-25 तक न्यूनतम उत्पादन (खरीफ 2015 में) 53.7 लाख टन व अधिकतम (खरीफ 2024 में) 103.6 लाख टन बताया गया
★ यह उत्पादन 2015-16 के उत्पादन का लगभग दोगुना।
★ सीजन भर अन्य तिलहन के मुकाबले मूंगफली की कीमतें अधिक होने के कारण बिजाई में हुई जबरदस्त बढ़ोत्तरी।
★ राज्यों में एरिया खरीफ सीजन के दौरान बढ़ा।
★ बढ़ते उत्पादन को देख मूंगफली की सभी मंडियों में कीमतें MSP 6738 रुपए से नीचे।
★ राजकोट में मूंगफली 11 नवम्बर कों 6055/6500 रुपए पर बिकी, 11 नवम्बर को करीब 75 हजार बोरी मूंगफली की आवक राजकोट में देखी गयी।
★ महोबा में 4500 बोरी 4200/4700 रुपए पर बिकी, अन्य मंडियों में भी कीमतें MSP से नीचे।
★ इस समय नैफेड, NCCF एवं अन्य एजेंसियों द्वारा गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश से सरकारी खरीद जारी।
★ MSP पर नैफेड द्वारा 17.47 लाख टन मूंगफली खरीद लक्ष्य रखा गया जिसमें से गुजरात की मात्रा 11.27 लाख टन, राजस्थान की 5.03, आंध्र प्रदेश की 0.40, उत्तर प्रदेश की 0.36 तथा कर्नाटक की 0.37 लाख टन है।
★ गुजरात में 11 नवम्बर से 9 फरवरी 2025 तक की जाएगी खरीद, कर्नाटक में 24 अक्टूबर से खरीद शुरू हुई, राजस्थान में खरीद 18 नवम्बर से 15 फरवरी 2025 तक, हरियाणा में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक की जानी है।
★ उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश में खरीद की अभी घोषणा नहीं की गयी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मंडियों में कम भाव होने के कारण मूंगफली की सरकारी खरीद बढ़ सकती है जिससे भविष्य में कीमतों को मिल सकता है समर्थन।
