मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
21-Jan-2026 08:11 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन डेटा के अनुसार 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में मक्का का शिपमेंट 14.84 लाख टन (5.84 करोड़ बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 1.35% कम और पिछले साल के इसी सप्ताह से 3.81% नीचे रहा। इस दौरान मेक्सिको सबसे बड़ा गंतव्य रहा, जहां 4,01,809 टन मक्का भेजा गया। कोलंबिया को 2,52,324 टन और जापान को 2,43,588 टन मक्का का निर्यात हुआ। चालू मार्केटिंग वर्ष में अब तक कुल शिपमेंट 2.992 करोड़ टन (1.178 अरब बुशल) पहुंच चुका है, जो सालाना आधार पर 55.46% अधिक है।
एगरूरल के अनुसार, पिछले गुरुवार तक ब्राजील की पहली मक्का फसल की 1.6% कटाई हो चुकी थी, जबकि दूसरी मक्का फसल की बुवाई 1.1% तक पहुंच गई है। वहीं एएनईसी का अनुमान है कि जनवरी में ब्राजील का मक्का निर्यात 34.5 लाख टन रहेगा, जो पिछले सप्ताह के अनुमान से 1.8 लाख टन अधिक है।
