मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27-Jan-2026 08:07 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USDA की FGIS रिपोर्ट के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में मक्का का निर्यात शिपमेंट 15.10 लाख मीट्रिक टन (59.45 मिलियन बुशल) रहा। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 1.63% अधिक और पिछले वर्ष की समान अवधि से 20.74% ज्यादा है। इस दौरान सबसे बड़ा गंतव्य मेक्सिको रहा, जहां 4,02,936 मीट्रिक टन मक्का भेजा गया। जापान को 2,65,122 मीट्रिक टन और स्पेन को 2,10,763 मीट्रिक टन की शिपमेंट हुई।
1 सितंबर से अब तक 2025/26 विपणन वर्ष में मक्का का कुल निर्यात 3.1437 करोड़ मीट्रिक टन (1.24 बिलियन बुशल) हो चुका है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 53.35% अधिक है।
पिछले शुक्रवार को अपडेट हुए एक्सपोर्ट सेल्स आंकड़ों के अनुसार मक्का की कुल निर्यात प्रतिबद्धताएं 5.6045 करोड़ मीट्रिक टन पर पहुंच गई हैं, जो पिछले वर्ष से 34% अधिक है। यह USDA के रिकॉर्ड निर्यात अनुमान का 69% है, जबकि औसत गति 65% रहती है।
AgRural के अनुसार ब्राजील के सेंटर-साउथ क्षेत्रों में पहली मक्का फसल की कटाई 5% पूरी हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की 2.2% की गति से आगे है। दूसरी फसल की बुवाई पिछले गुरुवार तक 4.7% हुई है, जो 2024/25 में इसी समय 8.6% थी। उन्होंने ब्राजील के कुल मक्का उत्पादन का अनुमान 0.6 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर 13.66 करोड़ मीट्रिक टन कर दिया है।
