मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
30-Jan-2026 08:07 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
आज सुबह जारी एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में मक्का की बिक्री 16.49 लाख मीट्रिक टन रही। यह पिछले सप्ताह की तुलना में कम रही, लेकिन पिछले वर्ष की समान अवधि से 21.4 प्रतिशत अधिक थी। जापान 3,65,100 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि मेक्सिको को 3,50,800 मीट्रिक टन और कोलंबिया को 3,39,500 मीट्रिक टन मक्का बेचा गया।
सेंसस ट्रेड डेटा के अनुसार नवंबर महीने में कुल 73.05 लाख मीट्रिक टन (287.6 मिलियन बुशल) मक्का का शिपमेंट हुआ। यह नवंबर महीने के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा रहा और पिछले अप्रैल के बाद सबसे बड़ा मासिक शिपमेंट था।
डिस्टिलर्स ग्रेन का निर्यात घटकर 9,33,557 मीट्रिक टन रहा, जो पिछले वर्ष से कम है। वहीं एथेनॉल निर्यात नवंबर में रिकॉर्ड 211.33 मिलियन गैलन रहा, जो किसी भी महीने के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।
