मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
13-Feb-2026 08:12 AM
मक्का अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USDA द्वारा आज सुबह जारी एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 20.7 लाख मीट्रिक टन (2.07 MMT) मक्का की बिक्री हुई। यह पिछले सप्ताह से लगभग दोगुनी तथा पिछले वर्ष की समान अवधि से 25.5% अधिक रही। जापान 6,16,600 मीट्रिक टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि दक्षिण कोरिया को 3,36,800 मीट्रिक टन और कोलंबिया को 2,74,900 मीट्रिक टन बेचा गया। 2026/27 सीजन के लिए 60,000 मीट्रिक टन की बिक्री दर्ज की गई।
CONAB ने ब्राज़ील के मक्का उत्पादन अनुमान को 0.42 मिलियन टन घटाकर 138.45 मिलियन टन कर दिया है, जिसमें दूसरी फसल का अनुमान 1.2 मिलियन टन कम किया गया। Buenos Aires Grains Exchange के अनुसार अर्जेंटीना की मक्का फसल 43% अच्छी/उत्कृष्ट श्रेणी में है, जो पिछले सप्ताह से 1% कम है।
