मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी

12-Nov-2024 03:38 PM

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी
★ मध्य प्रदेश में खरीफ 2024-25 सीजन के लिए धान का खरीद लक्ष्य 45 लाख टन, बाजरा का 3 लाख टन तथा ज्वार का 50 हजार टन निधारित किया गया।
★ 2024-25 सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य धान कॉमन वेरायटी का 2300 रुपए, धान ग्रेड ए का 2320 रुपए, ज्वार (मालदंडी) का 3421, ज्वार (हाईब्रिड) का 3371, बाजरा का 2625 रुपए प्रति क्विंटल है।
★ राज्य में ज्वार और बाजरा की खरीद 22 नवम्बर 2024 से शुरू होकर 20 दिसम्बर 2024 तक चलेगी, धान की खरीद 2 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 20 जनवरी 2025 तक की जाएगी।