मध्य प्रदेश- रबी बुवाई 86.6% पूरी, गेहूं और दलहन में बढ़त

16-Dec-2025 07:50 PM

मध्य प्रदेश- रबी बुवाई 86.6% पूरी, गेहूं और दलहन में बढ़त

रबी सीजन 2025–26 में राज्य में अब तक 120.20 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 125.12 लाख हेक्टेयर से थोड़ी कम है। कुल रबी फसलों के लिए 138.85 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है, जिसके मुकाबले 86.6% बुवाई पूरी हो चुकी है।

गेहूं की बुवाई 83.52 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल इसी अवधि के 81.86 लाख हेक्टेयर से अधिक है। चना 14.81 लाख हेक्टेयर, मटर 2.90 लाख हेक्टेयर और मसूर 5.77 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

सरसों की बुवाई 11.49 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल से कुछ कम है, जबकि अलसी 0.80 लाख हेक्टेयर और गन्ना 0.62 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर गेहूं व दलहन में बेहतर प्रगति से रबी फसल को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।