म्यांमार का उड़द उत्पादन रिकॉर्ड 21 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान: कृषि उप-मंत्री

04-Nov-2025 03:33 PM

म्यांमार का उड़द उत्पादन रिकॉर्ड 21 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान: कृषि उप-मंत्री
★ म्यांमार में आगामी सीजन वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में उड़द उत्पादन 21 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 18 लाख टन और 2023-24 के 14 लाख टन से बढ़ा है।
★ भारत म्यांमार का सबसे बड़ा खरीदार है और वित्तीय वर्ष 2025 में लगभग 7.15 लाख टन उड़द म्यांमार से आयात की गई, जो भारत के कुल उड़द आयात का 87% से अधिक है। वहीं, म्यांमार से 4 लाख टन तुवर (अरहर) का भी आयात हुआ।
★ इस वर्ष भारत में खरीफ उड़द की फसल भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में नुकसान की संभावना है, जिससे आयात पर निर्भरता बढ़ सकती है।
★ म्यांमार का तुवर उत्पादन अगले सीजन में बढ़कर 5.15 लाख टन होने का अनुमान है।
★ भारत में इस वर्ष उड़द और तुवर के उत्पादन में खराब मौसम के कारण फसल प्रभावित हुई है, खपत को पूरा करने के लिए इसकी भरपाई आयात से की जाएगी।
★ उड़द मामले में म्यांमार की मोनोपोली है, पर तुवर में अफ्रीका से प्रतिस्पर्धा रहती है। अभी भारत में म्यांमार के साथ-साथ अफ्रीकन तुवर का भी आयात हो रहा है।
★ भारत में उत्पादन प्रभावित होता देख, निर्यातक भविष्य में म्यांमार की नई फसल, जो मार्च से आनी शुरू होगी, बढ़ा सकते हैं।
★ आयातित भाव बढ़ने का असर भारतीय बाज़ारों पर पड़ेगा और कीमतों को और समर्थन मिल सकता है।

महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।