म्यांमार निर्यात अपडेट
09-Nov-2024 03:11 PM
म्यांमार निर्यात अपडेट
★ अक्टूबर में म्यांमार से तुवर और उड़द निर्यात घटा।
★ यह निर्यात किसी भी महीने में जनवरी से अक्टूबर तक का सबसे कम आयात रहा।
★ OATA के अनुसार अक्टूबर में म्यांमार से 62,379 टन उड़द और मात्र 11,430 टन तुवर का हुआ निर्यात।
★ जनवरी से अक्टूबर तक कुल उड़द आयात 7.77 लाख टन और 2.78 लाख टन तुवर आयात रहा।
★ प्रति महीना औसतन उड़द आयात 77,774.4 टन और तुवर आयात 27,863.849 टन पहुंचा परन्तु यह आयात अक्टूबर में पिछड़ता दिख रहा है।
★ निर्यात घटने से संकेत मिलते हैं कि धीरे-धीरे अब म्यांमार में दलहनों का स्टॉक घट रहा है।
★ इससे पहले जून में 65,239 उड़द का सबसे कम आयात रहा।
★ मई 2024 में म्यांमार से चालू वर्ष के किसी भी महीने में सबसे अधिक 1,02,661.87 टन उडद और 40,572 टन तुवर निर्यात दर्ज किया गया।
★ म्यांमार ने पुरे वर्ष अच्छी मात्रा में किया निर्यात, इस समय म्यांमार में तुवर की बिजाई समाप्ति की ओर है तथा उड़द की जोरदार चल रही है।
★ भारत द्वारा 18 जून 2021 को MOU समझौते के तहत वर्ष 2025-26 तक प्रति वर्ष 2.5 लाख टन उड़द और 1 लाख टन तुवर का समझौता हुआ।
★ MOU के बाद म्यांमार में तुवर और उड़द का उत्पादन और निर्यात दोनों में वृद्धि देखी गई।
★ इस वर्ष भी म्यांमार में. तुवर और उड़द का रिकॉर्ड उत्पादन होने की उम्मीद।
