म्यांमार से दलहनों के निर्यात की सामान्य गति बरकरार

03-Nov-2025 12:38 PM

रंगून। भारत के पूर्वोत्तर पड़ोसी देश-म्यांमार से तीनो प्रमुख दलहनों-उड़द, तुवर एवं मूंग का शानदार निर्यात जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार चालू कैलेंडर वर्ष के शुरुवाती 10 महीनो में यानि जनवरी से अक्टूबर 2025 के दौरान म्यांमार से 7,33,973 टन उड़द, 3,07,951 टन तुवर तथा 4,00,117 टन मूंग का निर्यात हुआ। इसमें से उड़द एवं तुवर के अधिकांश भाग का शिपमेंट भारत को किया गया जबकि मूंग का निर्यात चीन एवं यूरोप को हुआ। भारत में मूंग के आयात पर लगा हुआ है।
म्यांमार के ओवरसीज एग्री ट्रेड एसोशिएशन (ओ ए टी ए) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार देश से वर्ष 2025 के जनवरी में 80,266 टन, फरवरी में 69,559 टन, मार्च में 84,565 टन, अप्रैल में 65,871 टन, मई में 64,211 टन, जून में 50,119 टन, जुलाई में 50,776 टन, अगस्त में 78,071 टन, सितम्बर में 1,15,914 टन तथा अक्टूबर में 69,612 टन सहित दस महीनो में कुल 7,33,973 टन उड़द का निर्यात किया गया। 
जहां तक तुवर का सवाल है तो इसका शिपमेंट जनवरी में 5606 टन, फरवरी में 28,725 टन, मार्च में 41,410 टन, अप्रैल में 43,151 टन, मई में 34,205 टन, जून में 29,514 टन, जुलाई में 37,027 टन, अगस्त में 10,776 टन, सितम्बर में 27,501 टन तथा अक्टूबर में 50,037 टन दर्ज किया गया। 
म्यांमार से तुवर के 90 प्रतिशत से अधिक भाग का निर्यात भारत की किया जाता है जबकि भारत में म्यांमार से उड़द का भी विशाल आयात होता है वहां इसकी नई फसल के लिए बिजाई आरम्भ हो गई है और अगले साल की पहली तिमही में कटाई-तैयारी शुरू हो जाएगी। फ़िलहाल पिछले स्टॉक की आपूर्ति का ऑफ़ सीजन चल रहा है। लेकिन फिर भी भारत में इसका विशाल आयात जारी है।  सितम्बर 2025 में भारत में म्यांमार से उड़द का आयात तेजी से बढ़कर 1.16 लाख टन के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह अक्टूबर में तुवर का 50 हजार टन की ऊंचाई पर पहुंचा। भारत में 31 मार्च 2026 तक तुवर एवं उड़द का आयात पूरी तरह शुल्क मुक्त एवं नियंत्रण मुक्त है।