नेपाल का विदेशी व्यापार ₹2 ट्रिलियन पार, खाद्य तेल के पुनः-निर्यात से रिकॉर्ड वृद्धि

29-Jul-2025 09:35 AM

नेपाल का विदेशी व्यापार ₹2 ट्रिलियन पार, खाद्य तेल के पुनः-निर्यात से रिकॉर्ड वृद्धि
★ पिछले वित्त वर्ष की तुलना में रिफाइंड सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल और पाम तेल के निर्यात में 1,537 प्रतिशत (15 गुना से अधिक) की वृद्धि दर्ज की गई है।
★ इस उछाल ने नेपाल के व्यापार संतुलन को पूरी तरह बदल दिया है। अर्जेंटीना अब नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है, क्योंकि नेपाल ने वहां से भारी मात्रा में कच्चे खाद्य तेल का आयात किया।
★ कुल निर्यात ₹277 बिलियन रहा, जिसमें से ₹121.53 बिलियन अकेले खाद्य तेल निर्यात से आया
★ नेपाल ने भारत को कुल 576,563 टन रिफाइंड सोयाबीन, सूरजमुखी और पाम तेल निर्यात किया
★ इसके लिए 958,901 टन कच्चा खाद्य तेल आयात किया गया जिसकी कीमत ₹144.79 बिलियन रही
★ सरकार को इस आयात पर ₹9.29 बिलियन का कस्टम शुल्क प्राप्त हुआ
~~~~~~~
★ नेपाल के व्यापारी SAFTA (साउथ एशिया फ्री ट्रेड एरिया) समझौते के तहत भारत को शून्य-शुल्क (zero-duty) पर खाद्य तेल निर्यात कर रहे हैं
★ इससे व्यापारियों को भारी मुनाफा मिल रहा है, जबकि सरकार को आयात-निर्यात से राजस्व प्राप्त हो रहा है।
★ वहीँ दूसरी ओर भारत को इससे राजस्व में हानि हो रही है।