नेपाल में बढ़ रहे हैं बड़ी इलाइची के भाव

12-Nov-2024 01:38 PM

नेपाल में बढ़ रहे हैं बड़ी इलाइची के भाव
★ मौसम की मार के कारण उत्पादन कमज़ोर पड़ने और आगामी रमजान की डिमांड निकलने से कीमतों में तेजी का बना माहौल। 
★ प्रमुख उत्पादक देशों में उत्पादन घटने के कारण वैश्विक बाजार में मांग बढ़ी।
★ नेपाल बड़ी इलाइची का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जो वैश्विक उत्पादन का 68 प्रतिशत हिस्सा रखता है। इसके बाद भारत और भूटान का स्थान है।
★ इस वर्ष नेपाल में उत्पादन 25% तक घटने की आशंका। 
★ पिछले दो वर्षों में बीमारी लगने और मौसम की मार से उत्पादन हुआ प्रभावित। 
★ कस्टम विभाग के अनुसार नेपाल ने 2021-22 में 5,367 टन, 2022-23 में 9,990 टन और 2023-24 में 5,018 टन किया निर्यात।
★ कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नेपाल ने 2019-20 में 9,545 टन, 2020-21 में 8,289 टन, 2021-22 में 8,714 टन और 2022-23 में 10,000 टन से अधिक हुआ था।
★ नेपाल से भारत में बड़ी मात्रा में होता है बढ़ी इलाइची का निर्यात। 
★ आगामी रमजान के डिमांड को देखते हुए कीमतों में बन सकता है तेजी का माहौल।