News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 2025-26 चीनी उत्पादन की पहली अग्रिम अनुमान: ISMA

04-Nov-2025 04:01 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: 2025-26 चीनी उत्पादन की पहली अग्रिम अनुमान: ISMA
★ देश में 2025-26 के चीनी सीजन के लिए गन्ना क्षेत्रफल लगभग 57.35 लाख हेक्टेयर अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के 57.11 लाख हेक्टेयर से मामूली बढ़ोतरी दर्शाता है।
★ महाराष्ट्र में गन्ना क्षेत्र 14.71 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है (पिछले वर्ष 13.82 लाख हेक्टेयर), बेहतर फसल स्थिति और पर्याप्त जल उपलब्धता के कारण। अनुमानित उत्पादन लगभग 130 लाख टन होगा, जो पिछले वर्ष के 93.51 लाख टन से 39% अधिक है।
★ कर्नाटक में गन्ना क्षेत्र 6.8 लाख हेक्टेयर (पिछले वर्ष 6.4 लाख हेक्टेयर) है। बेहतर मौसम और जल उपलब्धता के कारण उत्पादन लगभग 63.5 लाख टन अनुमानित है, जो 16% की वृद्धि दर्शाता है।
★ उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल लगभग 22.57 लाख हेक्टेयर है (पिछले वर्ष 23.30 लाख हेक्टेयर), लेकिन फसल की स्थिति बेहतर होने से उत्पादन 103.2 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 101.01 लाख टन से अधिक है।
★ अन्य राज्यों में गन्ना क्षेत्र और उत्पादन में केवल मामूली बदलाव की संभावना है।
★ कुल उत्पादन अनुमान 343.5 लाख टन (पिछले सीजन में 296.1) तक पहुंच सकता है, जिसमें 34 लाख टन (पिछले सीजन में 35 लाख टन) इथेनॉल में इस्तेमाल हो सकती हैं।
★ इथेनॉल में इस्तेमाल के बाद कुल नेट उत्पादन 309.5 लाख टन रह सकता है, जो पिछले सीजन में 261 लाख टन था, यानी चीनी उत्पादन 48.5 लाख टन अधिक होगा।
★ सरकार द्वारा अभी तक निर्यात की घोषणा न किए जाने से इन आंकड़ों में निर्यात शामिल नहीं है।