News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका-भारत के बीच हुए समझौते में कृषि और डेयरी उद्योग को बाहर रखा

04-Feb-2026 10:48 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका-भारत के बीच हुए समझौते में कृषि और डेयरी उद्योग को बाहर रखा 
★ चावल निर्यातकों को उम्मीद है कि व्यापार समझौते के बाद अमेरिका को निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। ऊंचे शुल्क के बावजूद भारत का चावल निर्यात मजबूत बना रहा।
★ वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 2.74 लाख टन बासमती और 0.61 लाख टन गैर-बासमती चावल का निर्यात किया।
★ वित्त वर्ष 2025-26 में अप्रैल–नवंबर के दौरान बासमती निर्यात लगभग 2.00 लाख टन और गैर-बासमती करीब 0.41 लाख टन रहा।
★ मासिक स्तर पर भी निर्यात बढ़त दिखी।
★ सितंबर 2025 में 0.23 लाख टन, अक्टूबर में 0.29 लाख टन और नवंबर में 0.24 लाख टन चावल अमेरिका भेजा गया।
★ यह आंकड़े दर्शाते हैं कि अमेरिकी बाजार में भारतीय चावल की मांग मजबूत बनी हुई है।