News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका के सामने भारत नहीं झुका अनन्तः अमेरिका को घटाना पड़ा टैरिफ

03-Feb-2026 10:56 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका के सामने भारत नहीं झुका अनन्तः अमेरिका को घटाना पड़ा टैरिफ
★ भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह घोषणा भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच फोन बातचीत के बाद हुई।
★ यह समझौता भारत के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इससे चावल, मसाले, मसूर, मटर, ड्राई फ्रूट्स और ग्वार गम जैसे कृषि और एग्री-प्रोसेस्ड उत्पादों के निर्यात को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। अमेरिकी बाजार में इन भारतीय उत्पादों की मांग और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ेंगी।
★ डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में भी मजबूती देखने को मिली। कुल मिलाकर यह समझौता भारत के हितों को ध्यान में रखकर हुआ है।
★ भारत अमेरिका के सामने नहीं झुका, बल्कि आपसी सहयोग और संतुलित समझौते के जरिए यह डील तय की गई है।