News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतरार्ष्ट्रीय बाजार: मटर, मसूर और चना बाजार में मिला-जुला रुख

27-Jan-2026 10:36 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतरार्ष्ट्रीय बाजार: मटर, मसूर और चना बाजार में मिला-जुला रुख
मटर
★ वैश्विक मटर बाजार में सप्ताह के अंत में हल्की मजबूती देखने को मिली।
★ निर्यातक देशों की भागीदारी बढ़ने और साल के अंत तक मांग पूरी होने की उम्मीद से भावों को सहारा मिला।
★ कनाडा में बाजार का मूड कुछ कमजोर रहा, क्योंकि अमेरिका की ओर से नए टैरिफ की आशंकाएं सामने आईं।
★ इससे कनाडा-चीन व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
~~~~~~
मसूर
★ मसूर बाजार में सप्ताह भर भाव लगभग स्थिर से थोड़ा मजबूत रहे, लेकिन कारोबार हल्का रहा। हरी मसूर के निर्यात भाव स्थिर रहे, जबकि लाल मसूर में सीमित तेजी दिखी। भारत से मांग को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
★ मौजूदा रबी सीजन में भारत में मसूर का रकबा रिकॉर्ड 18.12 लाख हेक्टेयर आंका गया है, जो पिछले साल और औसत दोनों से अधिक है।
~~~~~~
काबुली चना
★ बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देसी और काबुली दोनों किस्मों के स्टॉक बढ़ने की संभावना है।
★ 2025-26 सीजन में कुल बचा हुआ स्टॉक बढ़कर करीब 16.8 लाख टन तक जा सकता है, जो पिछले सीजन से काफी अधिक है। इससे चना बाजार में निकट अवधि में नरमी का माहौल बना रह सकता है।