News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश का रणनीतिक चावल भंडारण: पाकिस्तान से G2G डील, भारत को झटका

16-Dec-2025 04:20 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बांग्लादेश का रणनीतिक चावल भंडारण: पाकिस्तान से G2G डील, भारत को झटका
★ बांग्लादेश सरकार ने रणनीतिक खाद्य भंडार मजबूत करने के उद्देश्य से पाकिस्तान से G2G (Government-to-Government) व्यवस्था के तहत 5% टूटे (WR 5%) चावल की खरीद की है। इस सौदे में CIFLO कीमत 395 डॉलर प्रति टन तय हुई है।
★ जानकारी के अनुसार, मौजूदा टेंडर पैकेजों में भारतीय चावल की कीमतें करीब 40 डॉलर प्रति टन सस्ती होने के बावजूद यह सौदा पाकिस्तान के पक्ष में गया है, जिससे भारतीय मूल के लिए प्रतिस्पर्धा कमजोर पड़ती दिख रही है।
★ खरीद कार्यक्रम के तहत 50,000 टन का पहला पैकेज की डिलीवरी 04 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित है
★ इसके बाद दो और पैकेज घोषित किए जाएंगे
★ कुल मिलाकर 6 लाख टन पार- बॉयल्ड और 1 लाख टन सफेद चावल की खरीद की योजना है
★ यह कदम बांग्लादेश सरकार द्वारा रणनीतिक स्टॉक निर्माण की दिशा में उठाया गया है, ताकि घरेलू आपूर्ति स्थिर रहे और कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचा जा सके।
★ यदि भारतीय निर्यातकों के लिए नीति एवं लॉजिस्टिक्स स्तर पर समर्थन नहीं बढ़ा, तो दक्षिण एशियाई बाजारों में भारतीय चावल की हिस्सेदारी पर दबाव बना रह सकता है।