News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत की एथनॉल क्रांति: चीनी से अनाज आधारित बदलाव

01-Nov-2025 11:48 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत की एथनॉल क्रांति: चीनी से अनाज आधारित बदलाव
★ भारत का एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम पिछले दशक में 68 गुना बढ़ा है। 2012–13 में जहां पूरी आपूर्ति गन्ने से होती थी, वहीं 2025–26 में 72% से अधिक एथनॉल अनाज से बनेगा।
★ 2012–13 में 15.4 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति थी, जो 2025–26 में 1,048 करोड़ लीटर तक पहुंच गई। मिश्रण दर भी 0.67% से बढ़कर 2024–25 के पहले छह महीनों में 19.17% तक पहुंच चुकी है, जिससे भारत अपने 20% लक्ष्य के बेहद करीब है।
★ गन्ने पर निर्भरता घटाने और अनाज को बढ़ने से चीनी उद्योग परेशान। बीते टेंडर में चीनी से निर्मित एथेनॉल की मात्रा कम रही। 
★ ISMA ने कहा कि अगर टेंडर कम मात्रा में आए तो चीनी का उत्पादन बढ़ सकता है और किसानों के भुगतान में देरी हो सकती है।