News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में अक्टूबर में पाम तेल आयात पांच महीने के निचले स्तर पर

04-Nov-2025 01:30 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: भारत में अक्टूबर में पाम तेल आयात पांच महीने के निचले स्तर पर
★ भारत का पाम तेल आयात अक्टूबर में 27.6% घटकर 6 लाख टन रह गया, जो मई के बाद सबसे कम है। पूरे 2024-25 विपणन वर्ष में पाम तेल आयात 16% घटकर 75.6 लाख टन पर आ गया — यह पांच साल का सबसे निचला स्तर है।
★ पाम तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण खरीदारों ने सोया तेल की ओर रुख किया। अक्टूबर में सोया तेल आयात भी 17.1% घटकर 4.17 लाख टन रहा, हालांकि पूरे वर्ष में यह 61.6% बढ़कर रिकॉर्ड 55.6 लाख टन पर पहुंच गया।
★ सूरजमुखी तेल आयात अक्टूबर में 6.4% घटकर 2.55 लाख टन रहा, जबकि पूरे वर्ष का आयात 17.7% घटकर 28.8 लाख टन रहा।
★ अक्टूबर में कुल खाद्य तेल आयात 20.7% घटकर 12.7 लाख टन रहा। वर्ष 2024-25 में कुल खाद्य तेल आयात मामूली 0.3% बढ़कर 160 लाख टन हुआ।
★ कम आयात होने से तेलों की कीमतें बढ़ने की उम्मीद।